स्वस्थ नारी सशक्त भारत अभियान में आयुर्वेद की भागीदारी अहम

ब्यावर, 19 सितम्बर (केकड़ी पत्रिका/ कैलाश फुलवारी)को जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त भारत की आधारशिला है। आयुष विभाग द्वारा आयोजित गतिविधियां महिलाओं एवं किशोरियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक पहल है।”गौरतलब है कि स्वस्थ नारी – सशक्त भारत अभियान (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा जिले में विभिन्न जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ब्यावर ग्राम (ब्यावर खास) में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. नेहा शर्मा, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने महिलाओं एवं किशोरियों को चिकित्सा लाभ प्रदान किया तथा आयुर्वेद आधारित स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हुए औषधीय पादपों की दैनिक जीवन में उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।साथ ही योग प्रशिक्षक चन्दन सिंह एवं दीपा चौधरी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्यावर खास में किशोरियों को योग शिक्षा दी। इसके अतिरिक्त औषधालय परिसर में महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभदायक योग एवं प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया।