चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान सरकार की ओर से सशक्त नारी सशक्त परिवार अभियान के दोरान शिविर की शुरुआत,,

कुशायता, 17 सितम्बर ( केकड़ी पत्रिका हंसराज खारोल) बुधवार को ब्लॉक सावर के अधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सावर, उपस्वास्थ्य केन्द्र मोटालाव, निमेड़ा एवं सुंदरपुरा मे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार केंप का आयोजन किया गया।

सावर बी सी एम ओ राजेश गुप्ता ने बताया कि बुधवार को केम्प मे आने वाले महिलावों एवं पुरुषो का स्वास्थ्य जांच करने के बाद उपचार उपलब्ध कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सावर मे नगर पालिका अध्यक्ष विशवजीत सिंह शकतावत द्वारा फीता काटकर केंप का शुभारंभ किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सावर मे 197 महिलावों एवं पुरुषो को स्वास्थ्य जांच के उपरांत ईलाज उपलब्ध करवाया गया।