भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल केकड़ी की बैठक आयोजित

केकड़ी 14 सितम्बर (केकड़ी पत्रिका)भारतीय जनता पार्टी के आने वाली विभिन्न कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल केकडी की मंडल स्तरीय बैठक मंडल अध्यक्ष रितेश जैन के अध्यक्ष में नगर पालिका सभागार में आयोजित की गई प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा की तैयारी को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया जिसमें स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जाएगा, एक पेड़ मां के नाम के कार्यक्रम के तहत हर बूथ पर पेड़ लगाने का कार्यक्रम किया जाएगा मंडल स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगा।
2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्म तिथि पर सेवा कार्य किए जाएंगे। मंडल प्रवासी जिला प्रवक्ता सत्यनारायण चौधरी ने बताया की जैसा भी निकट समय में पार्टी के संगठन की ओर से निर्देशित किया जाए उन सभी कार्यक्रमो को सभी कार्येकर्ता पूरे जोश खरोस से सभी कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ मिलकर मनाने का आह्वान किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किया मंडल रितेश जैन ने हर आखिरी रविवार हर बूथ पर सभी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के लिए निर्देशित किया। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत ने किया।

बैठक में स्वच्छ भारत अभियान का संयोजक धनराज नायक व सहसंयोजक दशरथ जाट, एक पेड़ मां के नाम अभियान का संयोजक विनोद विजय व सहसंयोजक संजय बेनीवाल, रक्तदान शिविर आयोजन का संयोजक अमन चौधरी व सहसंयोजक लोकेश साहू वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम का संयुक्त अनिल राठी व सहसंयोजक रामनिवास तेली को नियुक्त किया गया बैठक में आईटी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रोहित जांगिड़,महामंत्री केदार शर्मा,उपाध्यक्ष धनराज चौधरी, कन्हैया लाल जेतवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा ज्ञानेश्वर व्यास, महावीर राठी,प्रीतम जैन सुरेश सेन,गजेंद्र शर्मा राजेश मेहरचंदानी, उमराव सिंह सोलंकी,चंद्र प्रकाश शर्मा,पुष्पेंद्र शर्मा,सौरव कुमावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।