आसींद विधान सभा के भाजपा कार्यकर्ता तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा के लिए रवाना

आसींद 12 सितम्बर (केकड़ी पत्रिका/ विजयपाल सिंह राठौड़) सवाई भोज महंत श्री श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज ने दिखाई झंडी किया रवानाआसींद_ आसींद हुरडा विधान सभा के लग भाग 12 सौ भाजपा कार्यकर्ता आज आसींद हुरडा भाजपा विधायक जब्बर सिंह सांखला के नेतृत्व में तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा के चलते रवाना हुए।
इस मौके पर गुर्जर समाज के अंतराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज मंदिर भगवान श्री देवनारायण जी मंदिर महंत श्री श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज ने झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया वहीं दिन दिवसीय धार्मिक यात्रा के चलते पोकरण में लोक देवता रामदेव जी महाराज और जैसलमेर में विख्यात तनोट माता जी के दर्शन करेगा इस दल को रवाना करने पर। आसींद हुरडा भाजपा विधायक जब्बर सिंह सांखला ने बताया की मेरी विधान सभा में आज जो भाजपा कार्यकर्ताओ का दल धार्मिक यात्रा रवाना हुआ है दोनो धार्मिक स्थलों के दर्शन कर आसींद हुरडा विधान सभा के लिए खुशहाली की कामना करेगा साथ ही जैसलमेर तनोट माता के यहां कल 13 सितंबर को दिन में 1 बजे राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी कार्यक्रम में भाग लेंगी