24 October 2025

69वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हिसामपुर विद्यालय की छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

0
IMG-20250911-WA0021

बघेरा/देवली/ हिसामपुर 11 सितम्बर ( केकड़ी पत्रिका) आदर्श विद्या मंदिर, देवली के तत्वाधान में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय हॉकी (14 वर्ष आयु वर्ग) छात्र-छात्रा प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में जिलेभर की विभिन्न विद्यालयी टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिसामपुर की छात्राओं ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और सामूहिक खेल भावना का परिणाम है। वहीं, विद्यालय के छात्रों ने भी कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच चौथा स्थान हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय टीम प्रभारी सुरेश कुमार मीणा और प्रशिक्षक विरेंद्र सिंह नरूका ,रामलक्ष्मन शर्मा को जाता है, जिन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल माली ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेता छात्राओं और खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य का भी संकेत है।

ऐसी प्रतियोगिताएँ छात्रों में खेल भावना, आत्मविश्वास और अनुशासन को बढ़ावा देती हैं। हिसामपुर विद्यालय की यह सफलता आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page