पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए बिजयनगर से राहत सामग्री हुई रवाना

बिजयनगर 05 सितम्बर ( केकड़ी पत्रिका/तरन दीप सिंह) पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बिजयनगर मे सर्व समाज ने राहत सामग्री अभियान मे अपना दसवंद दिया। गुरुद्वारा बिजयनगर से आज गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे राहत सामग्री से भरी एक गाड़ी पंजाब के लिए रवाना हुई। ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा के सचिव दिलप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि बाढ़ के कारण पंजाब में भारी जन-धन का नुकसान हुआ है.।
इसमें उपस्थित सदस्य पूर्व पार्षद गुरुभेज टुटेजा ,हरगोविंद सिंह टुटेजा , जगजीत सिंह टुटेजा,दिलप्रीत सिंह टुटेजा ,गुरप्रीत सिंह टुटेजा तरनदीप सिंह टुटेजा ,हरमीत सिंह टुटेजा,अगम सिंह टुटेजा ,आदि सदस्य मौजूद थे।