एम.एल.डी. कॉलेज, केकड़ी में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में अराई और केकड़ी के विद्यार्थियों का दबदबा

केकड़ी 05 सितम्बर (केकड़ी पत्रिका) शहर के एम.एल.डी. कॉलेज, केकड़ी में चल रहे तीरंदाजी प्रतियोगिता में अराई और केकड़ी के विद्यार्थियों का दबदबा रहा इस बारे में संयोजक नरेंद्र कुमार पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी, केकड़ी के संयोजन में एम.एल.डी. कॉलेज, केकड़ी में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय तीरंदाजी 14 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग प्रतियोगिता में अजमेर क्षेत्र के युवा तीरंदाजों ने अपना जौहर दिखाया 14 वर्षीय छात्र वर्ग में 30 मीटर इंडियन राउंड में बाल संस्कार विद्यालय, अराई के आदित्य मारू ने स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया।
स्वामी विवेकानंद विद्यालय, अराई के लोकेश चौधरी ने रजत पदक (सिल्वर मेडल) और गणेश मेमोरियल विद्यालय, अराई के निखिल सिंह ने कांस्य पदक (ब्रोंज मेडल) प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं, छात्रा वर्ग में भी प्रदर्शन शानदार रहा। इसी राउंड में स्वामी विवेकानंद विद्यालय, अराई की अर्पिता सेन ने रजत पदक जीता।

आन एकेडमी, केकड़ी की शिवांगी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। स्वामी विवेकानंद विद्यालय, अराई की एक अन्य छात्रा कृष्णा चौधरी ने इस वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाकर हैट्रिक पूरी की। इस सफल आयोजन में निर्णायक मंडल के सदस्यों वीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, संदीप कौर और मनदीप कौर के योगदान को सराहना मिली। शारीरिक शिक्षक अभिषेक शर्मा , मनोज कुमार वर्मा,हनुमान मेघवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र में खेल के प्रति रुचि जगाने का काम किया है।