24 October 2025

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की उपशाखा अराई का वार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न,राम दयाल बैरवा अध्यक्ष और मंत्री बजरंलाल गुर्जर बने

0
IMG-20250824-WA0013

अराई 24 अगस्त (केकड़ी पत्रिका/संजीव पाराशर ) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा अरांई के सत्र 2025 – 26 के वार्षिक चुनाव चुनाव अधिकारी चेतन प्रकाश जिंदागल, चुनाव पर्यवेक्षक रामधन शर्मा एवं सेवानिवृत्ति प्राचार्य रमेश चंद्र शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुए। उप शाखा अध्यक्ष के रूप में रामदयाल बैरवा, मंत्री बजरंग लाल गुर्जर, महिला मंत्री इंदिरा फुलवारिया, कोषाध्यक्ष हंसराज चौधरी एवं समस्त कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विषय पर प्राचार्य नंदकिशोर माली ने विस्तृत वार्ता देखकर शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि हमें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण मनोयोग से शिक्षण एवं व्यक्तित्व उन्नयन का कार्य करना है। विद्यार्थियों में शिक्षा एवं संस्कार के माध्यम से देश के लिए चरित्रवान नागरिक तैयार करने है। इससे राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के ध्येय राष्ट्र हित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक, शिक्षक हित में समाज को प्राप्त करने में बडी मदद होगी।

उप शाखा अरांई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में भंवरलाल टेलर सभा अध्यक्ष, महेंद्र गोस्वामी व योगेश कुमार दौलतवाल उप सभा अध्यक्ष, राहुल कुमार टेलर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, करतार माली उपाध्यक्ष (पुरुष), अध्यापक प्रतिनिधि कमल चौधरी, पंचायत समिति शिक्षक प्रतिनिधि दीपक चोपड़ा, वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि रामदेव माली, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि ओम प्रकाश लक्षकार , संस्कृत शिक्षक प्रतिनिधि देवीलाल बैरवा, सेवानिवृत शिक्षक प्रतिनिधि बद्री लाल शर्मा, कम्प्यूटर शिक्षक प्रतिनिधि महेश कुमावत, पंचायत शिक्षक प्रतिनिधि सुशीला चौधरी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। प्रदेश महा समिति सदस्यों के रूप में 9 सदस्यों का निर्विरोध चुनाव हुआ- रोहित कुमार टेलर , नासिर काठात, भंवरलाल टेलर, बजरंग लाल शर्मा, शिवराज चौधरी, रामदयाल बेरवा, धन्नालाल जाट, रामावतार राव, नितेश सुराणा का चयन किया गया। जिला महासमिति सदस्यों के रूप में 36 शिक्षकों का निर्विरोध चयन किया गया- प्रीति पारीक, संतोष कुमार शर्मा, दीनदयाल उदय, ओम प्रकाश लक्षकार, अमर सिंह राठौड़, कैलाश चंद ओझा, राहुल कुमार टेलर, करतार माली, भंवरलाल टेलर, हंसराज चौधरी, नेकराम सहायक, सूरज करण बेरवा, योगेश कुमार दौलतवाल, महेंद्र गोस्वामी, रूपनारायण टेलर, रामदेव माली, रोहित कुमार टेलर, प्रहलाद शर्मा, सुरेश कुमार चौधरी, धनराज खटीक, शंकर लाल चुण्या, बद्री लाल जांगिड़, संजय कुमार जैन, सुमेर सिंह बंबेरवाल, शिवराज बेरवा,भंवरलाल कुम्हार,गणेश लाल बेरवा, मोहम्मद शरीफ, रंगलाल बैरवा, धन्नालाल जाट, रामवतार राव, चंद्रेश पारीक, मुकेश चंद शर्मा, दिनेश कुमार सैनी, कमलेश चंद्र गौड, गोवर्धन लाल चौधरी आदि का चयन किया गया। चुनाव अधिकारी चेतन प्रकाश जिंदागल में जानकारी दी कि आगामी 1 सितंबर को प्रत्येक विद्यालय में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से “मेरा विद्यालय, मेरा अभिमान।” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में समस्त शिक्षकों द्वारा विद्यालय को स्वच्छ रखने, विद्यार्थियों के लिए श्रेष्ठ शिक्षण की व्यवस्था करने, विद्यालय को अपना परिवार मानने और पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ ली जाएगी। वार्षिक चुनाव के इस अवसर पर उदयलाल गुर्जर, सुबे सिंह और अन्य अनेक शिक्षक साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रूपनारायण टेलर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page