बघेरा में परम्परागत तरीके से मनाया जा रहा है बच्छ बरास का पर्व
बघेरा 20 अगस्त केकड़ी पत्रिका/बिजया पाठक) कस्बे में बच बारस के पर्व पर पूजन करती महिलाएं महिलाओं ने बताया कि बछ बारस के दिन स्त्रियाँ व्रत रखती है और गाय – बछड़ें की पूजा करती हैं। बछ बारस से एक दिन पहले रात्रि को बछबारस के लिये मूंग, मोठ, चने एवं बाजरा भिगो कर रख दिया जाता है। फिर प्रात: काल स्नानादि के बाद पूजा से पहले उसे कढ़ाई में छोंक कर पका लिया जाता हैं।हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को बछ बारस का व्रत किया जाता है। धर्म ग्रंथों में इस व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। इस व्रत में महिलाएं गाय और बछड़ों की पूजा करती हैं, इसलिए इसे गोवत्स द्वादशी भी कहते हैं। ये व्रत सिर्फ वही महिलाएं करती हैं।