22 October 2025
IMG-20250814-WA0046

अराई 14 अगस्त केकड़ी पत्रिका/संजीव पाराशर) हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा मण्ड़ल अरांई के तत्वाधान में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। भाजपा युवा नेता सुभाष चौधरी मुख्य अतिथि रहे। बस स्टेण्ड़ स्थित श्रीकल्याण रंगमंच से रैली को उपखण्ड़ अधिकारी नीतू मीणा, तहसीलदार हिम्मत सिंह, थानाधिकारी भोपाल सिंह, विकास अधिकारी शिवदान सिंह तथा भाजपा मण्ड़ल अध्यक्ष शिवरतन सिंह, महामंत्री जतन चौधरी ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया। भारत माता की जयकारों के साथ स्कूली विद्यार्थी तथा भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण रंगमंच से रवाना हुए।

51 फीट का झंडा विशेष आकर्षण रहा

भाजपा नेता सुभाष चौधरी सहित कार्यकर्ता डीजे की धुन पर हाथों में तिरंगा झंडा थामे, दिल में देशभक्ति की भावना के साथ चल रहे थे। रैली में 51फीट का झंडा विशेष आकर्षण रहा। रैली मुख्य बाजार, अस्पताल के सामने, भील कोलोनी के सामने होते हुए किशनगढ़ रोड़ से पावर हाउस चौराहा स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर पहुंची। यहां देशभक्ति नारों के साथ रैली का समापन हुआ।

स्वागत और आभार

रैली का जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत अभिनन्दन किया। रैली में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणेश उच्च माध्यमिक विद्यालय, एमआरजी स्कूल, सरस्वती स्कूल, किड्स एण्ड़ किड्स, नोबल स्कूल के विद्यार्थी एवं अध्यापक शामिल रहे। इस दौरान थानाधिकारी भोपाल सिंह की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने यातायात व कानून व्यवस्था संभाली। रैली को सफल बनाने पर मण्ड़ल महामंत्री जतन चौधरी ने आभार व्यक्त किया।

इनकी रही मौजूदगी

इस दौरान महामंत्री दरियाव नाथ जोगी, उपाध्यक्ष रामनारायण माली, भंवर सिंह राठौड़, मंत्री लक्ष्मण गोस्वामी, राखी पुरी, दीपा कंवर, कोषाध्यक्ष सांवरलाल भदाला, देवकरण खंगार, रामसिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह कालानाड़ा, गोपी मेवाड़ा, जिला परिषद सदस्य नाथू नुवाद, अरांई प्रशासक रामस्वरूप नायक, सुरसुरा मण्ड़ल अध्यक्ष कुलदीप सुनारीवाल, गोपाल शर्मा, विजय पंचोली, भंवर सिंह राजावत, रामस्वरूप राजपुरोहित, शिवराज उदय, तेजू रेगर, रामकिशन माली, छोटू गुर्जर, फतेहसिंह बाज्या, राहुल चौधरी, शिवराज दमामी, शिवराज नेहरा, प्रधान नेहरा, बंटी चौधरी, विनोद बैरवा, राजेश गुलानिया, धनकड़ प्रजापत, गगन रेगर, गणेश बाज्या, ओमप्रकाश बैरवा, शरद गौड़, संतोष देवी, यशोदा देवी, मदन रेगर, लादूराम धोबी, गजेन्द्र सिंह सहित अरांई क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता स्कूल संचालक विश्राम चौधरी, राधाकिशन गुर्जर, राजकुमार चौधरी, सुखबीर चौधरी, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page