लायंस क्लब विजयनगर की भव्य कांवड़ पदयात्रा धूमधाम से हुई सम्पन्न

विजयनगर 07 अगस्त (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) गुरुवार को लायंस क्लब विजयनगर की कांवड़ पदयात्रा धूमधाम से बैंड बाजे ढोल धमाकों के साथ संपन्न हुई जिसमें लायंस क्लब विजयनगर के सदस्यों ने गुलाबपुरा देवनारायण मंदिर पहुंचकर भगवान देवनारायण के दर्शन कर कावड़ पदयात्रा की शुरुआत की और शहर के मुख्य बाजारों रेलवे स्टेशन कमला फैक्ट्री चौराहा सब्जी मंडी चौराहा बालाजी मंदिर होते हुए गौरी शंकर नीलकंठ महादेव बापू बाजार पर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।
कावड़ पद यात्रा का शहर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन भी किया भगवा ढोल धमाके आकर्षण का केंद्र रहे कावड़ पदयात्रा में अध्यक्ष लायन डॉक्टर आशित कुमार विश्वास यात्रा संयोजक एडवोकेट नवीन कुमार सोनी सचिव सुधीर शर्मा कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा संदेश राठी हेमंत अग्रवाल अंकित लोढ़ा महावीर ट्रेलर राजेश गट्टाणी बुद्धि प्रकाश पारीक विश्वनाथ पाराशर चिरंजीलाल नवाल राजेंद्र धनोपिया जीएल यादव क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार बिंदल अमित उपाध्याय राजकुमार लुणावत महेंद्र सोलंकी लियो क्लब के अध्यक्ष राज शर्मा महिला शक्ति में दीपिका सोनी उर्मिला धनोपिया शांति ट्रेलर अनीता विश्वास निर्मला शर्मा सहित आदि कईं शहर वाशियो ने भी कावड़ पद यात्रा में भाग लिया।