14 October 2025

आसींद कस्बे में निकली प्रथम डाक कावड़ यात्रा: शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

0
IMG-20250807-WA0046

आसींद 07 अगस्त (केकड़ी पत्रिका/ विजयपाल सिंह राठौड़) आसींद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आसींद कस्बे में पहली बार बुधवार को डाक कावड़ यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा दांतडा बांध से शुरू हुई और कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए भक्तिभाव के साथ आगे बढ़ी। यात्रा में शामिल शिव भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ कावड़ यात्री पैदल चल रहे थे। यह यात्रा हाथी वाले मंदिर पर समाप्त हुई, जहाँ सभी भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनभर चली इस धार्मिक यात्रा के बाद शाम को भगवान शंकर की महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

आरती के बाद सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।इस प्रथम डाक कावड़ यात्रा में अनिल वैष्णव, आयुष लक्षकार, दीपक रांका, करण सेन, दिग्विजय सिंह, मनीष डांगी, प्रवीण रांका, लोकेश शर्मा, सुनील मेवाडा जैसे कई कार्यकर्ता और कावड़ यात्री शामिल हुए, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस तरह की यात्राएं धार्मिक एकता और उत्साह का प्रतीक होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page