4 August 2025

राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ,महिला सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त पहल

0
IMG-20250804-WA0031

केकड़ी 04 अगस्त (केकड़ी पत्रिका/अम्बा लाल गुर्जर) राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से चार सप्ताह के आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री चेतन लाल रेगर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

लक्ष्मीबाई से प्रेरणा का आह्वान

उन्होंने अपने उद्बोधन में रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं के जीवन में आत्मनिर्भरता एवं आत्मरक्षा को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण सरकार की महिला सशक्तिकरण योजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम प्रभारी सुश्री माया पारीक ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक व मानसिक रूप से आत्मरक्षा के लिए तैयार करना है। उन्होंने यह भी कहा कि अध्ययन के साथ-साथ ऐसी गतिविधियों में भाग लेना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है।

चार सप्ताह का प्रशिक्षण

सह प्रभारी श्री अधिराज सिंह ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण की चार सप्ताह की रूपरेखा प्रस्तुत की एवं प्रमुख गतिविधियों की जानकारी दी।कार्यक्रम में संकाय सदस्य डॉ. रजनी, श्री मनोज कुमार ढाका, सुश्री तनु बसवाल एवं सुश्री नीलम ने भी छात्राओं को प्रेरणादायी विचारों से संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण में भाग लेने वाली छात्राओं को अल्पाहार प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page