5 August 2025

रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन : अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित एवं तेरापंथ युवक परिषद,आसींद द्वारा जैन संस्कार विधि से मनाए

0
IMG-20250804-WA0029

आसींद 04 अगस्त (केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड़ )तेरापंथ भवन आसींद में रात्रि 8:00 बजे आयोजित किया। कार्यशाला में संस्कारक अनिल गोखरू, विजय रांका, लक्की बाफना व तरुण बड़ोला ने विधि विधान एवं शुद्ध मंगल मंत्रोच्चार से कार्यक्रम संपादित किया। कार्यशाला में कुल 28 बहन – भाईयों के जोड़े ने भाग लिया। सभी जोड़े ॐ आकार में बैठे जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। साध्वी दर्शित प्रभा ने भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। संस्कारक अनिल गोखरू ने आज के इस भौतिक युग में जैन संस्कार विधि के महत्त्व की संक्षिप्त जानकारी दी। संस्कारकों एवं भाई बहनों द्वारा मंगल भावना पत्रक की विधिवत स्थापना की गई।

बहनो द्वारा भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर, मुंह मीठा कराकर उनके जीवन के प्रति आध्यात्मिक मंगल कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवराज आच्छा ,अध्यक्ष टाटगढ़ संस्थान व कार्यक्रम के अध्यक्ष कन्हैया लाल दूगड़, सभा अध्यक्ष आसींद ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर तेयुप अध्यक्ष सुशील बनूंट, मंत्री गौरव कांठेड़ व परिषद् के कई सदस्यों ने कार्यक्रम संपादित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दौलतगढ़ के श्रावक -श्राविकाओं व स्थानीय महानुभावों की उपस्थिति विशेष रूप से सराहनीय रही। साध्वीश्री जी के मंगल आशीर्वचन एवं मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page