4 August 2025

आसींद में प्रेम सागर तालाब से गोपालेश्वर महादेव तक निकली विशाल कांवड़ यात्रा

0
IMG-20250804-WA0057(1)

आसींद 04 अगस्त (केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड़) अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल सवाई भोज मंदिर प्रेम सागर तालाब से गोपालेश्वर महादेव तक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।यात्रा का शुभारंभ सोमवार सुबह श्री श्री 1008 महंत सुरेश दास महाराज की मौजूदगी में हुआ।

जलधारा का विधि विधान मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई।यात्रा में शामिल लोगों ने अपने परिधानों में सज-धज कर हाथ में कांवड़ लिए और अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल सवाई भोज मंदिर से गोपालेश्वर महादेव मंदिर तक की यात्रा की।इस मौके पर कस्बे के वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की और मंदिर परिसर में गोपालेश्वर महादेव के पुजारी शंकर लाल शर्मा द्वारा मूर्ति का विशेष श्रृंगार किया गया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल सवाई भोज महंत सुरेश दास महाराज, गढ़गोठा के पुजारी कुंपाराम गुर्जर, आसींद-हुरड़ा विधायक जब्बर सिंह सांखला, नगर पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू, उप अध्यक्ष विक्रम सिंह चुंडावत भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फौजमल गुर्जर, , पार्षद मूलचंद खटीक, संजय सेन, रमेश चंद्र टेलर ऋतुराज सिंह सिसोदिया, एडवोकेट तेजवीर सिंह चुंडावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष पारसमल गुर्जर, शिवराज अरोड़ा, पार्षद सत्येंद्र सिंह चौहान, पार्षद कालूराम गुर्जर समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page