2 August 2025

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भाजपा रामगढ़ मंडल के तत्वाधान में किया पौधरोपण

0
IMG-20250801-WA0039

बिजयनगर 01 अगस्त (केकड़ी पत्रिका/ तरनदीप सिंह) एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भाजपा रामगढ़ मंडल के तत्वाधान में व मंडल अध्यक्ष श्रीराम जाट, मंडल महामंत्री दुर्गा सिंह राठोड,पूर्व मंडल महामंत्री ओमप्रकाश पांड्या व पूर्व मंडल महामंत्री जगदेव सिंह के सानिध्य में आज ग्राम सथाना, दौलतपुरा प्रथम, बहादुरपुरा व लोरड़ी में पेड़ लगाए ।

जीवन में पेड़ की महत्त्ता बताते हुए व प्रकृति को हरा भरा रखने के लिए एक पेड़ माँ के नाम अभियान में अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए कार्यकर्ताओ को प्रेरित किया इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य कैलाश जाट, रामस्वरूप नील, बूथ अध्यक्ष लवकुश लोहार, बूथ अध्यक्ष गोवर्धन जाट,कैलाश ,पुखराज खटीक, दयाल गुजर सुजीत कुमार व महावीर गुजर ने “एक पेड़ माँ के नाम”अभियान में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page