संस्था प्रधान राजेंद्र कुमार सेन का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित

आसींद 31 जुलाई (केकड़ी पत्रिका/ विजयपाल सिंह राठौड़) आसींद में स्वतंत्रता सेनानी श्री शंकरदेव भारती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में संस्था प्रधान राजेंद्र कुमार सेन का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह रॉयल वाटिका में विद्यालय स्टाफ और नगरवासियों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू और अध्यक्षता सेवानिवृत्त संस्था प्रधान राजेंद्र कुमार सेन ने की।
इनका रहा विशिष्ठ आतिथ्य
विशिष्ट अतिथियों में भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर, गोपाल सिंह चुंडावत, तेजवीर सिंह चुंडावत, और सत्येंद्र सिंह शामिल थे।राजेंद्र कुमार सेन ने संस्था प्रधान के रूप में विद्यालय में शैक्षणिक स्तर सुधारने के लिए कई नवाचार किए, जिससे शिक्षा विभाग सहित अन्य सभी कार्यक्रमों में आसींद ब्लॉक की रैंक उच्च पायदान पर रही।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

नगर पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू ने अपने संबोधन में राजेंद्र कुमार सेन की कार्य शैली, व्यवहार कुशलता, ईमानदारी और सहयोगात्मक रवैये की प्रशंसा की और उनके कार्यकाल को आसींद के लिए स्वर्णिम अध्याय बताया।पूर्व विद्यार्थियों और नगरवासियों ने सेवानिवृत्त संस्था प्रधान राजेंद्र कुमार सेन का सम्मान किया और उन्हें साफा पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सत्यनारायण छिपा, ज्ञानचंद हरवानी, सुरेंद्र संचेती, और टीकम सोनी अन्य समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मशकूर अहमद शेख ने किया।