अवैध टोपीदार बन्दूक कब्जे में रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

अराई 31 जुलाई (केकड़ी पत्रिका/संजीव पाराशर) फायरिंग एवं जघन्य अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीपक कुमार व वृत्ताधिकारी किशनगढ उमेश गौतम के सुपरविजन में थानाधिकारी भोपाल सिंह के नेतृत्व में अरांई पुलिस ने अवैध टोपीदार बन्दूक कब्जे में रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी भोपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसके हाथ में टोपीदार बन्दूक है, जानवरों के शिकार की फिराक में है। सूचना पर थानाधिकारी भोपाल सिंह मय टीम के साथ खेडानोन्दपुरा रोड़ कल्याणपुरा पहुंचे। जहां आरोपी गोरधना पुत्र घीसा जाति बागरिया उम्र 45 साल निवासी आन्टोली पुलिस थाना लाम्बा हरिसिंह से अवैध टोपीदार बन्दूक जब्त कर गिरफ्तार किया गया। एसएचओ सिंह ने बताया कि आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक छोटू लाल कर रहे है। पुलिस टीम में एसएचओ भोपाल सिंह, एएसआई छोटूलाल, हैडकांस्टेबल आत्माराम, कांस्टेबल राजेन्द्र, सूरज, प्रहलाद शामिल रहे।