मन की बात कार्यक्रम के 124 वे एपिसोड के प्रसारण को सभी 22 बूथ पर सुना गया

बिजयनगर 27 जुलाई (केकड़ी पत्रिका/तरन सिंह) विकसित भारत के निर्माण का रास्ता आत्मनिर्भरता से होकर से होकर गुजरता है:- पी एम मोदी*मन की बात कार्यक्रम के 124 वे एपिसोड के प्रसारण को भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार मोदी के नेत्वृत मे बिजयनगर मंडल के सभी 22 बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सफल आयोजन किया गया! आज कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में एक बार फिर बात होगी देश की सफलताओं की, देशवासियों की उपलब्धियों की |
पिछले कुछ हफ्तों में, sports हो, science हो या संस्कृति, बहुत कुछ ऐसा हुआ है जिस पर हर भारतवासी को गर्व है | अभी हाल ही में शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी को लेकर देश में बहुत चर्चा हुई | जैसे ही शुभांशु धरती पर सुरक्षित उतरे, लोग उछल पड़े, हर दिल में खुशी की लहर दौड़ गई 21वीं सदी के भारत में आज science एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है |

पिछले 11 वर्षों में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ एक जन आंदोलन बन गया है। लोग इसे अपना कर्तव्य मानते हैं और यही वास्तविक जनभागीदारी हैआज भारत में 3000 से अधिक टैक्सटाइल स्टार्टअप एक्टिव हैं। कई स्टार्टअप ने भारत की हैण्डलूम पहचान को वैश्विक ऊँचाई दी है