निर्मलेश्वर से गोकर्णेश्वर महादेव तक कावड़ यात्रा का बघेरा में भव्य स्वागत, शिव भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

Oplus_16908288
केकड़ी/बघेरा, 27 जुलाई:(केकड़ी पत्रिका) सावन के पवित्र महीने महीने में पूरा माहौल शिवमय हो रहा है कावड़ियों की यात्रा और उनके स्वागत सेवा कर पुण्य लाभ का अपना धार्मिक महत्व माना जाता है।
कावड़ियों का किया स्वागत सत्कार
निर्मलेश्वर महादेव, घण्टाघर केकड़ी से गोकर्णेश्वर महादेव, बिसलपुर के लिए रवाना हुई कावड़ यात्रा रविवार को धार्मिक नगरी बघेरा पहुंची, जहां ब्राह्मणी माता विकास समिति द्वारा श्रद्धाभाव से यात्रियों का स्वागत किया गया। गुलाब की पंखुड़ियों के जल से कावड़ियों के चरण धोकर उनका सम्मान किया गया, साथ ही पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कावड़ियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। यात्रा में लगभग 350 शिवभक्त शामिल थे, जो “बोल बम” के जयघोष के साथ आगे बढ़ते नजर आए।

भोजन प्रसादी की रही विशेष व्यवस्था
कावड़ यात्रियों के लिए समिति सदस्य दुर्लभ टेलर, भेरूलाल गुर्जर, अशोक माली ,जयंत और उनके साथियों द्वारा भोजन प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई थी। यात्रियों ने गर्मजोशी और सेवा भाव से की गई मेज़बानी की सराहना की।

यात्रा में एक विशेष आकर्षण का केंद्र रही शिव प्रतिमा की प्रतीकात्मक विशाल मूर्ति, जिसे मोमेंटो के रूप में सजाया गया था। यह मूर्ति श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बनी रही।यात्रा के सफल आयोजन और अनुशासित संचालन के लिए आयोजकों और समिति की भूमिका सराहनीय रही। ग्रामीणों और भकतों ने इसे एक पावन अवसर मानते हुए इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।
