अराई से रामदेवरा के लिए 16वीं पैदल यात्रा रवाना

अराई 26 जुलाई (केकड़ी पत्रिका/ संजीव पाराशर) उपखण्ड़ मुख्यालय से रामदेवरा के लिए 16वीं पदयात्रा शनिवार को विधिवत रूप से रवाना हुई। मानमल रेगर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु लोकदेवता बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रूणिचा धाम जैसलमेर के लिए रवना हुए।
शनिवार सुबह बारिश के बीच ही पदयात्रियों ने रेगरान मोहल्ला स्थित बाबा रामेदव मंदिर में दर्शन किए। यहां मंदिर में पूजा अर्चना के बाद ढ़ोल-बाजों के साथ ग्रामीणों ने दल को रवाना किया। बारिश के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। पैदलयात्री हाथों में झंडा लिए रामसा पीर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पदयात्री जैसे-जैसे आगे बढ़ते रहे तो श्रद्धालुओंं दल में साथ जुड़ते गए। महिलाओं व पुरूषों का काफिला बारिश में भी रूकने का नाम नहीं ले रहा था। दल में घीसा महाराज, कानजी खटीक दादिया, श्रवण गुर्जर, नागराज लुहार, शम्भू, गजानन्द, रामकरण, आशीष गुलानिया, सीमा, माया, महिपाल, नौसर सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे।