राठौड,राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय में प्रदेश उपाध्यक्ष प्राथमिक मनोनीत

बिजयनगर 25 जुलाई (केकड़ी पत्रिका/ तरनदीप सिंह ) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की प्रदेश कार्यकारिणी सत्र 2025-26 में अजमेर जिले से भंवर सिंह राठौड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष प्राथमिक मनोनीत किया गया।
जिलाध्यक्ष सत्यनाराण शर्मा ने बताया कि साथ ही संगठन मंत्री पुरुष गोविंद लाल शर्मा, विभाग संगठन मंत्री अजमेर एवं ब्यावर रमेश गोयल,विभाग संगठन मंत्री टोंक और शाहपुरा जितेंद्र सिंह राठौड़, अनुशासन समिति सहसंयोजक दीपक जोहरी एवं महावीर प्रसाद वर्मा, कार्यालय सह प्रमुख शिव रतन कुमावत, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ सह प्रमुख विशंभर दयाल बुनकर को भी मनोनीत किया गया. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा अजमेर ने नव मनोनयन पर प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया।