महाविद्यालय में लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा केंद्र की स्थापना, छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर,आत्म विश्वास बढ़ाना उद्देश्य

- 1अगस्त से 30 अगस्त तक प्रशिक्षण शिवर होगा संचालित
अराई 25 जुलाई (केकड़ी पत्रिका/ संजीव पाराशर) राजकीय महाविद्यालय अराई में छात्रों के आत्मविश्वास सुरक्षा स्वाभिमान को बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा केंद्र की स्थापना की गई। प्राचार्य प्रमोद सिंह ने बताया कि अगस्त माह से शुरू होने इस एक माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रथम सप्ताह में आत्मरक्षा की आवश्यकता साहस आत्मविश्वास से संकट का सामना करना ।
दूसरे सप्ताह में आत्मरक्षा की मूल तकनीकी व प्राथमिक चिकित्सा, तीसरा सप्ताह में पछाड़ में गिरने आपातकालीन स्थिति में निपटने पोषण आहार के बारे जानकारी दी जाएगी। चौथा सप्ताह में कानूनी जानकारी सुरक्षा के उपकरणों का उपयोग के बारे में बताएंगे। सहायक आचार्य अलका शर्मा ने बताया कि छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर द्वारा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह केंद्र व ब्लॉक के सभी राजकीय व निजी कॉलेज छात्रों के लिए खुला रहेगा जिसमें अधिक से अधिक छात्राएं पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा केंद्र जिसका उद्देश्य छात्राओं को आत्म रक्षा कौशल प्रशिक्षण सीखना है। यह केंद्र राज्य के ब्लॉक स्तर पर स्थापित किए जा रहे केंद्रों का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्म रक्षा में सक्षम बनाना है ताकि वे अपनी सुरक्षा कर सके और दूसरों की मदद कर सकें।
इस इस केंद्र में छात्रों को आत्मरक्षा के विभिन्न कौशल सिखाए जाते हैं जैसे कि करते ताइक्वांडो और मुक्केबाजी इसके अलावा उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ध्यान योग और कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के उपाय के बारे में मैं भी जानकारी दी जा रही है यह केंद्र छात्रों को एक भय मुक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में मदद करता है यह केंद्र राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जो छात्राओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज में सुरक्षित महसूस करने में मदद करेगी।