विश्व मानव अधिकार एसोसिएशन में बड़ा विस्तार, जिला संगठन और महिला संगठन की घोषणा

बिजयनगर 17 जुलाई केकड़ी पत्रिका) ब्यावर विश्व मानव अधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गौतम के सानिध्य में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश शर्मा के निर्देशानुसार ब्यावर जिले की विभिन्न प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए अध्यक्षों की घोषणा की गई जिसके तहत ब्यावर जिला अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश साहू, ब्यावर जिला महिला अध्यक्ष पद पर जानवी भारवानी तथा ब्यावर महिला विधानसभा अध्यक्ष पद पर गीता गोयल अंजलि गोयल को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र सौंपा, कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों ने भगवान गणेश जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश शर्मा के मुख्य अतिथि तथा प्रदेश सलाहकार समिति के अध्यक्ष महेंद्र बोहरा के सानिध्य में संपन्न हुआ जिसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र जारी किए गए। इस अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश शर्मा के मुख्य अतिथि तथा प्रदेश सलाहकार समिति के अध्यक्ष महेंद्र बोहरा के सानिध्य में संपन्न हुआ जिसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र जारी किए गए।
ब्यावर विधान सभा अध्यक्ष जितेंद्र धारीवाल ने अपनी 21 सदस्यों की कार्यकारिणी की घोषणा की।कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गौतम द्वारा किए गए थे सेवा कार्यों की जानकारी दी गई तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश शर्मा ने संगठन के कार्य कलापों के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम में पूर्व विधायक मानक डाणी , जैन एकता मंच के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र बोहरा, पूर्व पार्षद हरीश सांखला, महेंद्र सलेमाबादी, राजेश राका, श्रीमती ललिता शर्मा, श्रीमती दमयंती जयपाल, श्रीमती रेखा शर्मा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गौतम द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी गई संस्था द्वारा किए जाने वाले कार्यों और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। दतथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश शर्मा ने संगठन के कार्य कलापों के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम में पूर्व विधायक मानक लडाणी , जैन एकता मंच के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र छाजेड़, पूर्व पार्षद हरीश सांखला, महेंद्र सलेमाबादी, राजेश राका, श्रीमती ललिता शर्मा, श्रीमती दमयंती जयपाल, श्रीमती रेखा शर्मा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।(तरनदीप सिंह)