23 March 2026

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल वाटिका योजना के तहत 3 वर्षीय पूर्व प्राथमिक कक्षाओं का हिंदी माध्यम में संचालन 23 जुलाई से

0
IMG-20250716-WA0017

केकड़ी 16 जुलाई (केकड़ी पत्रिका/अम्बा लाल गुर्जर) शहर के श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल वाटिका योजना के तहत 3 वर्षीय पूर्व प्राथमिक कक्षाओं का हिंदी माध्यम में संचालन 23 जुलाई से प्रारंभ किया जा रहा है ।प्रधानाचार्य ऋतु पाराशर ने बताया कि बाल वाटिका में नर्सरी, एल के जी व यू के जी तीन वर्षीय पूर्व प्राथमिक कक्षाओ में प्रवेश के लिए 18 जुलाई तक प्रवेश फार्म आमंत्रित किये गए है ।

19 को प्राप्त फॉर्म की सूची विद्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा की जाएगी ।एक कक्षा में 25 से ज्यादा आवेदन होने पर लॉटरी से चयन किया जाएगा ।22 जुलाई को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा तथा 23 जुलाई से कक्षाएं प्रारंभ की जाएगी ।बाल वाटिका प्रभारी व्याख्याता हंसराज मीणा ने बताया कि विद्यालय समय 4 घंटे का होगा व सप्ताह में 5 दिवसीय कक्षाएं लगेगी । नर्सरी में 3 वर्ष के बालक व बालिका को आवेदन करना होगा ।

एलकेजी के लिए 4 वर्ष व यूकेजी के लिए 5 वर्ष के बालक बालिका आवेदन कर सकेंगे ।स्थानीय विधायक शत्रुघ्न गौतम की अनुशंसा पर बाल वाटिका का सर्वसुविधा युक्त नया भवन विद्यालय में पोस्ट आफिस के सामने बनकर तैयार हो गया है ।पारस जैनमीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page