सावन माह के पहले सोमवार को भाजपा शहर मंडल द्वारा निर्मलेश्वर महादेव मंदिर पर किया अभिषेक

केकडी 14 जुलाई (केकड़ी पत्रिका) पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा घंटाघर स्थित निर्मलेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान शिव के अभिषेक का कार्यक्रम रखा गया जिसमें विधायक श्रीमान शत्रुघ्न गौतम ने भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना व अभिषेक किया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा विधायक महोदय का माला व साफा पहना कर अभिनंदन किया गया। विधायक महोदय द्वारा इस अवसर पर क्षेत्र की जनता के लिए सुख समृद्धि की कामना की। घंटाघर अभिषेक करने के बाद विधायक महोदय छगनपुरा स्थित शिव मंदिर पहुंचे वहां पर भी उन्होंने पूजा अर्चना की और जलाभिषेक किया। उपस्थित भक्त जनों ने भगवान शिव के जयकारे के साथ अभिषेक मे भाग लिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत एडवोकेट,रामदेव माली,महामंत्री केदार शर्मा कैलाश चौधरी,रामबाबू सांगरिया,रमेश सांगरिया,लोकेश साहू, अनीता राठी संजय बेनीवाल धनराज नायक,रामपाल चौहान, चंद्रकांत बोयत,अटल शर्मा बंटी माली, मुकुल जैन, गोपी लाल प्रजापति, अमन चौधरी,कृष्ण गोपाल टेलर जम्मू जैन,मधुसूदन वैष्णव अमित जेतवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।