15 July 2025

खेतपालिया वंदे गौ मातरम् चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक नियुक्त

0
IMG-20250714-WA0028(2)

बिजयनगर 14 जुलाई (केकड़ी पत्रिका/ तरनदीप सिंह) ब्यावर जिले की सर्वजीव समर्पित संस्था वन्दे गौ मातरम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ब्यावर ही नहीं,सम्पूर्ण राजस्थान की सेवा भावना की जीवंत प्रतिमूर्ति,समाजसेवा व गौसेवा के अप्रतिम समर्पण का नाम श्री सुनील जी खेतपालिया को वंदे गौ मातरम् चैरिटेबल ट्रस्ट, ब्यावर का संरक्षक पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संस्था के लिए सौभाग्य का क्षण है,वहीं समस्त गौभक्तों के बीच हर्ष और गौरव की लहर है।

सुनील जी खेतपालिया एक ऐसा नाम जो समाजसेवा,मानवसेवा,गुरुभक्ति और जीवदया के प्रति समर्पित हर हृदय में श्रद्धा से लिया जाता है। आपने अपनी कर्मभूमि चेन्नई से लेकर जन्मभूमि ब्यावर व बाबरा तक न केवल अपार दान दिया,बल्कि सेवा को अपना धर्म बनाया।भामाशाह रत्न,ब्यावर गौरव जैसे उपाधियाँ से अलृकंत आपके व्यक्तित्व को पूर्ण रूप से नहीं बाँध सकतीं,क्योंकि आपकी सेवा की परिधि सीमाओं से परे है।

हाल ही में वैश्विक मंच लंदन में “भारत गौरव पुरस्कार” से सम्मानित होकर आपने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की सेवा संस्कृति का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर ट्रस्ट परिवार द्वारा स्वागत-सम्मान किया साथ ही संरक्षक पत्र भेंट किया गया।

आपके संरक्षक बनने से वंदे गौ मातरम् चैरिटेबल ट्रस्ट को निश्चित ही नवबल,नवीन दिशा और अद्वितीय नेतृत्व प्राप्त होगा। संस्था को विश्वास है कि आपके अनुभव,उदारता व सेवाभाव से न केवल गौसेवा को गति मिलेगी, बल्कि घायल,असहाय,मूक जीवों के पुनर्वास में भी नये आयाम जुड़ेंगे।

हाल ही में आपने संस्था को जीव संरक्षण हेतु पिता पारसमल व भाई प्रवीण खेतपालिया की प्रेरणा से अपनी माता स्व़.पिस्ता कंवर खेतपालिया की स्मृति में 15 लाख के लागत की अत्याधुनिक “खेतपालिया जीव संरक्षण” एंबुलैंस भी भेंट की।

इस अवसर पर संस्थापक भवानी सिंह अध्यक्ष दीपक रांकावत, सचिव जयंत सोलंकी, कोषाध्यक्ष भरत चौरोटिया, मंत्री ऋषभ पीपाड़ा व डी.के. जैन, यशपाल शर्मा, सहित समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे और इनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page