सख्ती के बावजूद नहीं थम रहा बजरी का खेल पुलिस की कारवाई मे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
सावर 11 जुलाई (केकड़ी पत्रिका) अवैध बजरी खनन ओर परिवहन के खिलाफ जारी विशेष अभियान के तहत शुकवार को सावर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए| यह कारवाई पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकडी शोराजमल मीणा व वृताधिकारी केकडी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में की गई है|
थानाधिकारी सावर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गश्त के दोरान मालियो का नया गाँव माधोपुरा मार्ग पर तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को आते देखा गया है| पुलिस वाहन को देखकर चालक मोके से फरार हो गई है| ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध बजरी भरी पाई गई है| जिन्हें थाना सावर परिसर लाकर खनन विभाग को सूचित किया गया है| मामले में आगे की जांच जारी है|पुलिस टीम में थाना धिकारी बनवारी लाल के साथ सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र कांस्टेबल छोटूराम प्रदीप रामेश्वर गिरी ओर रमेश चन्द्र मीणा का सहयोग रहा है|(हंसराज खारोल)