बघेरा में मनाया जगन्नाथ रथ – यात्रा महोत्सव

बघेरा, 28 जून (केकड़ी पत्रिका) बघेरा में वराह सरोवर के किनारे स्थित धाकड़ समाज द्वारा निर्मित एवं प्राण प्रतिष्ठित जगदीश भगवान मंदिर में विराजित भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं बहिन सुभद्रा का शुक्रवार को रथ यात्रा महोत्सव मनाया गया जिसके तहत भगवान की प्रतिमा का पंचगव्य से पं .सुरेन्द्र पाठक के सानिध्य मे पांच विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पुजारियो द्वारा महामस्तकाअभिषेक कर 56 भोग की झांकी सजाकर भगवान के योग लगाया। अभिषेक के बाद भगवान की प्रतिमा का विशेष श्रंगार किया गया। महावीर उपाध्याय एण्ड पार्टी के भजन गायक कलाकारों द्वारा “देणो है तो देदे सांवरा मत तरसावे रे ” ” गिरधर आओ तो सरी मोहन आओ तो सरी ” बांस की बासुरियां पर घणो इतरावे जैसे भजनो की प्रस्तुतियां देकर भगवान का यशोगान किया गया ।
कार्यक्रम में भजनो की मधुर स्वर लहरियों पर श्रोतागण नृत्य करते रहे। भगवान की महाआरती कर प्रसाद विररित किया गया। रथ यात्रा महोत्सव कार्यक्रम में धाकड़ समाज के अतिरिक्त अन्य भक्तगणों ने शिरकत कर धर्मलाभ कमाया। (विजया पाठक)
