10 February 2026

न्यायालय परिसर में योग दिवस का आयोजन,गणमान्यों ने किया विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास

0
Screenshot_2025-06-21-15-37-46-87_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

केकड़ी 21जून (केकड़ी पत्रिका/अम्बा लाल गुर्जर) शनिवार दिनांक 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति, केकड़ी द्वारा न्यायालय परिसर केकड़ी में योग दिवस का आयोजन किया गया।

विभिन्न मुद्राओं का कराया अभ्यास

मौके पर योग प्रशिक्षक आशाराम कुमावत द्वारा योग को दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से सम्मिलित करने का आह्वान किया।अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-02, केकड़ी श्रीमान् प्रवीण कुमार वर्मा द्वारा वर्तमान जीवनशैली में योग की महती आवश्यकता पर प्रकाश डाला तथा उपस्थित कर्मचारियों, होमगार्डस,अधिवक्तागण तथा जनसामान्य को अपने दिनचर्या में योग को अनिवार्य रूप से सम्मिलित करने का आह्वान किया साथ ही इस अवसर पर प्रशिक्षक श्री आशाराम कुमावत द्वारा उपस्थित लोगों को सूर्य नमस्कार,प्राणायाम, भ्रामरी व ध्यान सही अनेक योग मुदाओं का अभ्यास करवाया । योग प्रशिक्षक आशाराम कुमावत द्वारा योग को दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से सम्मिलित करने का आह्वान किया।

इनकी रही गरिमापूर्ण मौजूदगी

इस मौके पर अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर जिला एवं सेशनन्यायाधीश संख्या-02, केकड़ी प्रवीण कुमार वर्मा,सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट केकड़ी शुभम गुप्ता व केकड़ी स्थित न्यायालय के कर्मचारीगण,अधिवक्तागण,होमगार्डस, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page