22 June 2025

सावर थाना द्वारा वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

0
IMG-20250619-WA0042

सावर 19 जून (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) राज्य सरकार द्वारा 5 जून से 20 जून 2025 तक वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आयोजन किया जा रहा है|इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण वर्षा जल संचयन स्वच्छता ओर जन जागरूकता को बढावा दैना है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रही गतिविधियां

पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा आई, पी, एस, द्वारा समस्त थाना धिकारी को निर्देशित किया गया है| कि अभियान की भावना कै अनुरूप विभिन्न गतिविधियों समयबध्द रूप से आयोजित की जाए| जिला अजमेर के सभी पुलिस थानो में अभियान की गूज सुनाई दे रही है|

सावर थाना परिसर में पोधारोपण और श्रमदान, पुलिस थाना सावर द्वारा गुरूवार को 2025 को प्रात: कालीन समय में सावर थाना परिसर में पोधारोपण सफाई ओर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया है| इसके पुलिस स्टाफ सीएल जी सदस्य, सुरक्षा सखी ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र, शांति समिति सदस्य एवं सामाजिक संगठनों की भागीदारी रही है,30 पोधा का रोपण, स्वच्छता का संदेश,कार्यक्रम के दोरान कुल 30 पोधारोपण किया गया|इन पोधो में छायादार फलदार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी प्रजातियां सम्मिलित थी| साथ ही परिसर में साफ सफाई अभियान चलाकर सभी ने सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया है|

पुलिस की सामाजिक भूमिका को मिला नया आयाम

सावर थाना प्रभारी बनवारी लाल मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि जल संरक्षण हरित पर्यावरण और स्वच्छता आज के समय की जरूरत है पुलिस विभाग ने केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना के लिए प्रतिबद्ध है बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है।

जनभागीदारी से बढी जागरुकता ओर विश्वास,

ऐसे आयोजनों के माध्यम से आमजन में पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत होती है और पुलिस जन सहयोग की भावना भी मजबूत होती है वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत पुलिस की पहल निश्चित रूप से अनुकरणीय है| सावर थाना प्रभारी बनवारी लाल मीणा , स उनि ओम प्रकाश , स उनि राजेंद्र, सउनि सरदार सिंह, दीवान भंवर लाल मीणा , रमेश मीणा छोटू लाल किलाचंद मीणा हरकेश विजय शिव प्रकाश चेतन राकेश पाल आदि मोजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page