15 June 2025

मोदी के नेतृत्व मे भारत विकसित देश बनने की और अग्रसर – रामकिशन गुर्जर

0
IMG-20250614-WA0021

केकड़ी 14 जून( केकड़ी पत्रिका/ अम्बा लाल गुर्जर) भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तर पर विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के तहत विधायक श्री मान शत्रुघ्न गौतम के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा शहर मंडल केकड़ी की बैठक आज नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में संपन्न हुई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर ने भाग लिया और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम संयोजक नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी ने पिछले 11 वर्ष की केंद्र सरकार की मुख्य उपलब्धियां जैसे धारा 370 हटाना, राम मंदिर के निर्माण का कार्य, वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन सहित विभिन्न उपलब्धियां पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, तीन तलाक, सर्जिकल स्ट्राइक एयर स्ट्राइक,ऑपरेशन सिंदूर जैसी अनेक सरकार की उपलब्धियां पर विस्तार से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत एडवोकेट ने अपने सम्बोधन में बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, आज पूरे विश्व में भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, यह मोदी के ही नेतृत्व का कमाल है की G7 की मीटिंग में सदस्य नहीं होते हुए भी आयोजक देश कनाडा ने भारत को आमंत्रित किया और उसका कारण बताया है कि आज भारत की जनसंख्या और भारत का विश्व में बढ़ता हुवा प्रभाव को इग्नोर नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम सहसंयोजक पृथ्वीराज जीनगर व एस सी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में हाल ही में अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश दुर्घटना में मारे गए सभी मृतको के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मोन रखा गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरणा प्रदान की। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री कैलाश चौधरी, केदार शर्मा, उपाध्यक्ष धनराज चौधरी रोहित जांगिड़, राजेश मेहरचंदानी, प्रीतम जैन, संजय बेनीवाल, रफीक मंसूरी, सुरेश सेन, हेमराज आचार्य सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page