15 June 2025
1001039305

केकड़ी 14 जून,(केकड़ी पत्रिका/अम्बा लाल गुर्जर) विश्वविख्यात हास्य कवि एवं संवेदनशील गीतकार स्व. श्री सुरेन्द्र दुबे के जन्मदिवस की पूर्व सन्ध्या पर होने वाले सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन इस वर्ष 18 जून को किया जाएगा।

‘‘श्री सुरेन्द्र दुबे स्मृति संस्थान के सचिव डॉ. अविनाश दुबे ने बताया कि केकडी तहसील के गुलगांव जैसे छोटे से गांव में पैदा हो कर पूरी दुनिया में अजमेर जिले का मान बढ़ाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय हास्य कवि, संवेदनशील गीतकार एवं साहित्यकार स्व. दुबे की स्मृति मे इस वर्ष सार्वजनिक स्तर पर केकडी के घंटाघर पर भव्य आयोजन किया जाएगा।

डॉ विष्णु सक्सेना को नवाजा जाएगा

इस अवसर पर स्व. श्री सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में छठवां ‘‘विश्व विख्यात हास्य कवि श्री सुरेन्द्र दुबे स्मृति सम्मान 2024’’ अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वरिष्ठ अन्तर्राष्ट्रीय वीर रस कवि श्री ‘‘हरिओम पंवार’’ व सातवां ‘‘विश्व विख्यात हास्य कवि श्री सुरेन्द्र दुबे स्मृति सम्मान 2025’’ अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वरिष्ठ लोकप्रिय गीतकार ‘‘डॉ विष्णु सक्सेना’’ को दिया जाएगा।

उक्त पुरस्कार के अंतर्गत चैक द्वारा दोनो कवियों को अलग-अलग एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए की राशि के साथ ही सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल, ताम्रपत्र एवं स्मृति चिह्न आदि प्रदान किये जाएंगे।

Oplus_16908288

गत वर्षो में यह पुरस्कार देश के लब्ध प्रतिष्ठित हास्य कवि पद्मश्री श्री सुरेन्द्र शर्मा-नई दिल्ली तथा अप्रितम गीतकार श्री संतोष आनंद-नई दिल्ली, हास्य एवं व्यंग्यकार श्री अशोक चक्रधर तथा अन्तर्राष्ट्रिय मंच संचालक व कवियित्री डॉ. कीर्ति काले, नई दिल्ली, श्री पं. सत्यनारायण सत्तन, भोपाल को प्रदान किया गया था।

उक्त पुरस्कार में एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रूपए नगद तथा शॉल, श्रीफल, ताम्रपत्र एवं स्मृति चिह्न आदि दिए जाते है। देषभर में किसी कवि की स्मृति में व्यक्तिगत संस्थान द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों में यह सबसे बड़ी राशि का पुरस्कार है।

स्व. दुबे के सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय वीर रस कवि श्री हरिओम पंवार, वरिष्ठ अन्तर्राष्ट्रीय लोकप्रिय गीतकार डॉ विष्णु सक्सेना के अलावा देश के नामचीन कवि अन्तर्राष्ट्रीय कवियित्री एवं मंच संचालक डॉ. कीर्ति काले नई दिल्ली, अन्तर्राष्ट्रीय पेरोडीकार डॉ. कैलाष मंडेला शाहपुरा, हास्य कवि एवं गीतकार दीपक शुक्ला दनादन भोपाल, हास्य कवि सुदर्शन बन्टी द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा।

Oplus_16908288

जन महोत्सव के रूप में आयोजित होने वाले इस आयोजन की तैयारिया पूर्ण कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page