16 June 2025

अजीतनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में नेमिनाथ विधान का आयोजन कल

0
IMG-20250614-WA0003

सावर 14 जून (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) निकटवर्ती ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के क्षेत्र के गाँव बिसुदनी में रविवार को सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में नेमिनाथ विधान कराने के भाव हुए हैं।

यह रहेगा कार्यक्रम

ग्राम बिसुदनी निवासी अनिल जेन,मूलचंद जैन नेमीचन्द जैन, संजय जैन,संजय जैन ने बताया की रविवार को प्रातः 7 बजकर 30 मिनिट पर अभिषेक शान्ति धारा का कार्यक्रम,प्रातः 8:00 बजे नित्य पूजा,प्रातः 11:00 बजे वात्सल्य भोज,11 बजकर 30 मिनट पर नेमिनाथ विधान,शाम 5 बजे वात्सल्य भोज, शाम को 7 बजे मंगल आरती का आयोजन किया जाएगा। विधाना चार्य पंडित अकिंत शास्त्री और विनोद जैन हिंगोनिया वाले होंगे, संगीतकर नमोकर,म्यूजिकल ग्रुप केकड़ी होगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page