राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत ग्राम पंचायत आमली एक दिवसीय दूसरा जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

कुशायता,27 मई (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) निकटवर्ती ग्राम आमली में प्राकृतिक खेती के दूसरा जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन प्राकृतिक खेती के बारे मे विस्तार से जानकारी दी साथ ही रिटायर्ड सहायक निदेशक मदनलाल जी रेडियो द्वारा बताया प्राकृतिक खेती में
रासायनिक उर्वरक,कीटनाशक का उपयोग नहीं किया जाता है बीज,खाद,जैव कीटनाशक को किसानों के खेतों पर तैयार किया जायेगा इसमें गो-वंश का विशेष महत्व है उसके गोमूत्र से जीवामृत,घन जीवामृत जैसे जैविक खाद तैयार किया जाता है प्राकृतिक कृषि अपनाने से लाभ मृदा स्वास्थ्य में सुधार जल संरक्षण कम पानी में खेती संभव की जानकारी दी स्थानीय वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक रामदयाल मीणा ने मिट्टी सैंपल लेने एवं कृषि विभाग की योजना की जानकारी दी फॉर्मपॉन्ड सिंचाई पाईपलाईन, कृषि यंत्र आदि पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी प्रशिक्षण में सरपंच प्रतिनिधि उपस्थित रहे प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों ने भाग लिया प्राकृति खेती में जुड़ने एवं जैविक खेती करने की जानकारी दी|