बघेरा में आयोजित हुआ ग्राम पंचायत स्तरीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम

बघेरा 22 मई( केकड़ी पत्रिका/ ललित नामा)राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF)के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन बघेरा में किया गया जिसमें 50 किसानों ने भाग लियाlसेवानिवृत सहायक कृषि अधिकारी रतन लाल पुरोहित ने प्राकृतिक खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी एवं बिजामृत जीवामृत ,घना अमृत, बनाने की विधि वह सहायक सामग्री के बारे में जानकारी दी एवं क्षेत्रीय कृषि पर्यवेक्षक नंदकिशोर मीणा ने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के बारे में जानकारी दी|
कृषि पर्यवेक्षक देवगांव शंकर लाल बेरवा एवं कृषि पर्यवेक्षक कन्नौज किशन लाल जाट द्वारा कृषकों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कीl
