2 August 2025

धार्मिक आस्था से जुड़े सागर शर्मा, पंचकल्याणक महोत्सव में दर्ज कराई गरिमामयी उपस्थिति

0
IMG-20250516-WA0008

सावर 16 मई (केकड़ी पत्रिका) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं युवा नेता सागर शर्मा ने शुक्रवार को नगरपालिका सावर क्षेत्र में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेकर धार्मिक आस्था और संस्कृति से अपनी गहरी जुड़ाव दर्शाया।

शर्मा ने महोत्सव स्थल पर पहुंचकर जैन समाज द्वारा आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई और श्रद्धालुओं से संवाद कर आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व सामाजिक समरसता और अध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम होते हैं, जो समाज को एक सूत्र में पिरोते हैं।

उनकी मौजूदगी ने न सिर्फ युवाओं में उत्साह भरा, बल्कि आयोजन की गरिमा को भी नई ऊंचाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page