1 June 2025

ग्राम कुशायता में खरीफ मौसम पूर्व ग्राम पंचायत स्तरीय कृषि गोष्ठी का हुआ आयोजन

0
IMG-20250513-WA0010

कुशायता, 13 मई (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय पर मंगलवार को खरीफ मौसम पूर्व कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है| ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के सहायक कृषि अधिकारी रामदयाल कुमावत ने फसल उत्पादन में पोषक तत्वों का प्रबंधन बढ़ने पर जोर दिया गया |

डीपी किस स्थान पर किसानों को सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक का उपयोग करना चाहिए| किसानों को गर्मी की गहरी जुताई मिट्टी परीक्षण किसानों को खेती के मूल मंत्रो व कम लागत में अधिक उत्पादन की आवश्यक जानकारी दी गई है|उन्होंने किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत कृषि विधिया तथा कीट रोग नियंत्रण गर्मी में गहरी जुताई मिट्टी परीक्षण उसर भूमि सुधार तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई है|

बीजोपचार खेतों के अवशेष को नहीं जलाने की जानकारी दी गई है| किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई | ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के कृषि पर्यवेक्षक बाबु लाल मीणा ने बताया कि मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए जीवाणु खाद का प्रयोग कंपोस्ट का वर्मी कंपोस्ट खाद का उपयोग करने के साथ ही फसल चक्र अपने के बारे में जानकारी दी |

उन्होंने राइजोबियम कल्चर पीएस बी कल्चर तथा एजेटोबेक्टर कल्चर के साथ ही कंपोस्ट खादो का अधिकाधिक उपयोग करना चाहिए| किसानों को मर्दा नमूना लेने और जांच कर उर्वरक के उपयोग करने की सलाह दी गई है| उन्होंने फार्म पॉन्ड सिचाई पाइपलाइन तारबंदी आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई| सहायक कृषि अधिकारी रामदयाल कुमावत, ग्राम पंचायत कुशायता वरिष्ठ पर्यवेक्षक बाबु लाल मीणा ,ग्राम पंचायत कुशायता सरपंच रसाल देवी खारोल शिवराज खारोल, कालू राम खारोल,ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के पुर्व सरपंच किशन लाल बलाई गणराज खारोल, भोजराज जाट, भेरू खारोल, गोपाल खारोल, घीसा खारोल, रामचंद्र मीणा, भैरू बैरवा, जगदीश खारोल,ग्राम पंचायत कुशायता के पूर्व सरपंच दीपक खारोल, समदर नाथ योगी, कमलेश खारोल, आदि मोजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page