कलश यात्रा से गूंजा मेवदाकला, श्रीराम धाम में शुरू हुआ गौपुष्टि महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

मेवदाकला 19 अप्रैल(केकड़ी पत्रिका) श्री राम धाम संत सेवा आश्रम पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ गौपुष्टि महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत हुई। इस महायज्ञ को लेकर शनिवार को आश्रम के महंत रघुवर दास महाराज के सानिध्य में मेवदाकला शिव घाट पर कलशों एवं श्रीमद् भागवत कथा की पूजा अर्चना के साथ कलश यात्रा प्रारंभ हुई जो ग्राम के विभिन्न मार्गो होते हुए चोसला कॉलोनी मेवदाकला श्री राम धाम संत आश्रम पर पहुंची।

यज्ञकर्ता रघुवीर दास महाराज ने बताया कि श्री राम धाम संत सेवा आश्रम में 19 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच गौपुष्टि महायज्ञ एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सहित कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। महाराज ने बताया कि शनिवार को बहुविक कलश यात्रा के साथ संतों की नगर परिक्रमा एवं श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ तथा ब्राह्मण वरण एवं मूर्तियों का अनादिवस किया गया। इस महायज्ञ में दूर दराज के सैकड़ो संत शनिवार को असम पर पहुंचने लगे। यज्ञ को लेकर आश्रम को विशेष सजावट की गई है।

इससे पूर्व आश्रम पर जजमानों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत कथा झंडा रोहण एवं कलश चढ़ाने सहित की बोलियां लगाकर धर्म लाभ कमाया। इस मौके पर आसपास के सैकड़ो गांव के लोग आस्था के केंद्र पर पहुंचे तथा धर्म की डुबकी लगाई।