23 March 2026

सरवाड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्याम लाल बेरवा ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा,,

0
IMG-20250413-WA0005

सरवाड़ 13 अप्रैल(केकड़ी पत्रिका) ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ श्याम लाल बैरवा ने सरवाड़ क्षैत्र के गांवों का दौरा किया बैरवा ने आज सरवाड़, जालिया,चावण्डिया,सूंपा सहित अन्य गांवों का दौरा किया। शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया और सांत्वना दी।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने एवं क्षैत्र की गतिविधियों पर चर्चा ‌की। कहा कि हर कार्यकर्ता पार्टी हित में एक जुट होकर संगठित होकर पार्टी को मजबूत करें। हमारे विकास पुरुष डॉ रघु शर्मा हर समय कार्यकर्ता के साथ खड़े हैं। दौरे के दौरान नगर महामंत्री रामस्वरूप प्रजापति,राम लाल गुर्जर विशाल मेवाड़ा,राधेश्याम रेगर,कुलदीप सिंह जेसावत,इकाई अध्यक्ष नारायण गुर्जर सूपां, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, योगेश शर्मा जालिया,इकाई अध्यक्ष कालू राम मेवाड़ा,आलोक नामा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।-हंसराज खारोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page