22 March 2026

विश्व होम्योपैथी दिवस एवं हैनिमैन जयंती समारोह हुआ आयोजित

0
IMG-20250409-WA0015

केकड़ी 09 अप्रैल(केकड़ी पत्रिका) यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी केकड़ी महाविद्यालय परिसर में विश्व होम्योपैथी दिवस और डॉ. हैनिमैन जयंती की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ. पुनीत आर. शाह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से हैनिमैन के जीवन वृतांत और होम्योपैथिक दवाओं की विशेषताओं को प्रस्तुत किया।

बी. जैन पब्लिकेशन द्वारा टॉपर्स को पुस्तकें भेंट की गईं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजलि ठाकुर, डॉ. स्वाति शर्मा और डॉ. देवेन्द्र कुमार नामा ने किया। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष डॉ. संगीता जैन ने सभी को विश्व होम्योपैथी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page