महेंद्र पारीक पुनः पारीक समाज विकास समिति, केकड़ी के अध्यक्ष निर्वाचित

केकड़ी 01 अप्रैल(केकड़ी पत्रिका) पारीक समाज विकास समिति की बैठक पारीक संस्था में आयोजित की गई जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा, विश्लेषण करके सर्व समिति से निर्णय लिए गए ,श्री महेंद्र कुमार पारीक के पिछले अध्यक्ष कार्यकाल में किए गए अभूतपूर्व ऐतिहासिक कार्यों,गतिविधियों, उपलब्धियों, कार्यकुशलता को देखते हुए सर्वसम्मति से पारीक समाज विकास समिति का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

इसके पश्चात अध्यक्ष श्री महेंद्र पारीक ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संरक्षक मंडल में कृष्ण गोपाल पारीक(लसाडिया), कुलदीप पारीक, भागचंद पारीक, महावीर प्रसाद व्यास,प्रहलाद पारीक (पारा),रतनलाल पुरोहित, विष्णु प्रकाश पारीक, प्रमोद कुमार पारीक, उपाध्यक्ष पद पर जगदीश प्रसाद पारीक, सचिव पर विजय कुमार पारीक, सह सचिव देवराज पारीक,कोषाध्यक्ष पर अशोक कुमार पारीक(पिपलाज),भंडारी पर संपत लाल पारीक,अंकेक्षक पर रमाकांत पारीक,विधि सलाहकार पर एड. नवल किशोर पारीक,मीडिया प्रभारी पर सुधीर पारीक, पदेन सदस्य मंडल में पद पर कैलाश चंद्र पारीक ,रमेश चंद्र पारीक, सुमित्रा पारीक, चंद्र प्रकाश पारीक एवं सदस्य मंडल में राजेश्वर व्यास, रामलाल पारीक ,योगेंद्र कुमार पारीक, रघुवीर प्रसाद पारीक, श्याम कुमार पारीक ,उत्कर्ष पारीक को नियुक्त कर गठन किया गया एवं संपूर्ण समाज को एक सूत्रता के धागे में बंध कर समाज हित में गरिमापूर्ण, प्रेरणादायक कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।