1 June 2025

देहात जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत की मौजूदगी में होगी मण्डल कार्यकारिणी की घोषणा

0
Screenshot_2025-04-01-15-57-14-65_7352322957d4404136654ef4adb64504

केकड़ी 01 अप्रैल(केकड़ी पत्रिका) भारतीय जनता पार्टी जिला अजमेर देहात के जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत एडवोकेट का बुधवार 2 अप्रैल को प्रथम बार केकड़ी आगमन पर भव्य स्वागत किया जायेगा ओर मण्डल कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

वीर सावरकर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा सराना चौराहा पर स्वागत का कार्यक्रम 11:45 पर रहेगा।शहर मंडल सरवाड़ के कार्यकर्ताओं द्वारा चमन चौराहा पर स्वागत कार्यक्रम 12:00 बजे रहेगा।बजरंग ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम एमएलडी कॉलेज के सामने गोस्वामी टेंट हाउस अजमेर रोड पर 12:15 बजे रहेगा।

शहर मंडल केकड़ी, गणेश चौकी ग्रामीण मंडल कादेड़ा, बावन माता ग्रामीण मंडल सावर, ब्रम्हाणी माता ग्रामीण मंडल बघेरा के अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम 12:30 बजे तेजाजी महाराज के मंदिर अजमेर रोड केकडी पर रखा जायेगा स्वागत की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन के नेतृत्व में केकड़ी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी के कक्ष में रखी गई जिसमें स्वागत की तैयारी को लेकर विस्तार रूप से विचार विमर्श किया गया।

शहर मण्डल द्वारा स्वागत सभागार भवन नगर परिषद केकड़ी में किया जायेगा इस बैठक में अर्जुन सिंह शक्तावत, धनराज चौधरी, कैलाश चौधरी, केदार शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, लोकेश साहू सुरेश बैरवा,भेरूलाल साहू,प्रीतम जैन चंद्र कांत बोयत,धनराज नायक राजेश मेहरचन्दानी, संजय बेनीवाल,रोहित जांगिड़ सहित अनेक कार्येकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page