होली का दहन 13 मार्च को,यह रहेगा शुभ मुहूर्त

Oplus_131072
सावर 12 मार्च (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) ज्योतिष एवं शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन 13 मार्च गुरूवार को रात्रि 11.28 से 12.15 तक करना ही श्रेष्ठ रहेगा| ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार पाराशर निवासी पिपलाज ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च को सुबह 10:36 से प्रारंभ होकर 14 मार्च को दोहपर, 12.24 तक रहेगी |
होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में ही होता है| उन्होंने बताया कि 13 मार्च को मृत्यु लोक की भ्रदा रहेगी| सुबह 10:36 मिनट से रात्रि 11.28 मिनट तक भद्रा रहेगी| पंचांग में वर्णित है कि कर्क, सिह, कुभ, मीन, राशि में चंद्रमा होने पर भद्रा का निवास मृत्यु लोक पर होता है|उन्होंने बताया कि 13 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात्रि 11.28 से 12.15 तक करना ही श्रेष्ठ रहेगा | पूर्णिमा का व्रत 14 मार्च को रहेगा इस दिन होली के राम राम का उत्सव मनाया जाएगा| इस दिन से होलाष्टक समाप्त होकर मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएगे|