सामाजिक समस्या जागरूकता हेतु छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण

शाहपुरा 26 फरवरी(केकड़ी पत्रिका) श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय शाहपुरा में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में राजस्थान राज्य महिला नीति की गतिविधियों के अंतर्गत प्राचार्य डॉ.पुष्करराज मीणा के निर्देशन में छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने शाहपुरा की गांछा बस्ती में निराश्रितों की सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं को जानने एवं समझने हेतु शैक्षिक भ्रमण किया। जहां छात्राओं ने निराश्रितों से परस्पर संवाद करते हुए उनकी सामाजिक समस्याओं को समझा।
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ.ऋचा अंगिरा ने इस भ्रमण के दौरान ही छात्राओं को विभिन्न सामाजिक समस्याओं एवं विभिन्न संस्थाओं जैसे वृद्धाआश्रम,अनाथआश्रम आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर सामाजिक समस्याओं के प्रति समुचित सहानुभूतिपूर्ण एवं सहायतापूर्ण दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास किया। डॉ. हंसराज सोनी एवं प्रो. दिग्विजय सिंह ने शिक्षा की उपयोगिता के बारे में बताते हुए सभी से बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की। प्रो. तोरन सिंह व्यवहारिक दृष्टिकोण से उनकी समस्याओं को समझकर उनके समाधान के उपाय भी सुझाये। इस अवसर पर फल एवं बिस्किट का वितरण भी किया गया।