23 March 2026

जिला कलक्टर ने आयुष्मान आरोग्य शिविर का किया निरीक्षण,आयुष्मान आरोग्य शिविर में 552 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

0
IMG-20241220-WA0020

केकड़ी, 20 दिसंबर(केकड़ी पत्रिका न्यूज) राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 15 दिसंबर से मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य सिविल लगाए जा रहे हैं । यह शिविर 31 जनवरी तक संचालित होंगे।
जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत जोताया में आयोजित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का निरीक्षण किया।

जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य शिविर में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही उपस्थित सभी ग्रामीणों को स्वास्थ्य परामर्श देने हेतु निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने आरोग्य शिविर में लगे काउंटरों पर जाकर किए गए कार्य के बारे में भी जानकारी ली।

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के के सोनी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा वितरण, कर्मचारी उपस्थिति पंजिका, ई केवाईसी, टी बी रोगियों की जानकारी लेकर उचित दिशा निर्देश दिए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ महावीर सैनी ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोताया पर शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। आरोग्य शिविर में 510 मरीजों को परामर्श तथा दवा वितरण किया गया। साथ ही आयुर्वेद विभाग द्वारा 42 रोगियों का पंजीयन कर दवा दी गई।

उन्होंने बताया कि आरोग्य शिविर में नेत्र रोग, दंत रोग विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दी। आरोग्य शिविर में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कविता पन्नेकर,कालू राम कुमावत, नेत्र रोग चंद्रभान सिंह, नवदीप कुलहरि, प्रियंका मीना, आयुष वैद्य सत्यनारायण गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह नारुका, रतन लाल प्रजापति, ए एन एम ललिता माली, मीना कुमारी, आनंद कंवर, इदरीश खान, मोहित यादव, कुसमा मीना, आशा सहयोगिनी आदि ने अपनी सेवाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page