22 March 2026

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का लाइव टेलीकास्ट 9 दिसंबर को

0
IMG-20241201-WA0003

केकड़ी, 8 दिसंबर(केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2024 के उद्घाटन समारोह का लाइव टेलीकास्ट 9 दिसंबर को जिला स्तर पर किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री चंद्रशेखर भंडारी ने बताया कि यह लाइव टेलीकास्ट ज़िला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगा।

समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे

जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाली इस समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस अवसर पर देश-विदेश से उद्योगपति, निवेशक और अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट राजस्थान सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करना और औद्योगिक विकास को गति देना है। समिट के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से स्थानीय व्यापारी और उद्योग जगत से जुड़े लोग समिट की प्रमुख जानकारियों से रूबरू हो सकेंगे। जिला प्रशासन ने लोगों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है।

यह समिट राजस्थान को औद्योगिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page