24 March 2026

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत केकड़ी जिले के 2 ब्लॉको के 12 ग्राम होंगे लाभांवित।

0
IMG-20241113-WA0023

केकड़ी 13 नवंबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने 2 अक्टूबर से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया गया था इस अभियान के तहत उन ग्रामों को शामिल किया गया है जहां जनसंख्या 500 से अधिक और जनजातीय आबादी 50% से ज्यादा है।

इसके अंतर्गत इन ग्रामों में जनजातीय समुदाय को विभिन्न सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ दिलाया जाएगा। केकड़ी जिले के सावर ब्लॉक के 11 और भिनाय ब्लॉक के 1 ग्राम को इस अभियान में चयनित किया गया है। जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने अभियान के सुचारु क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page