24 March 2026

लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय में क्लस्टर कैंप का किया आयोजन, मतदाता जागरूकता एवं मतदान की दिलाई शपथ

0
IMG-20241112-WA0009

केकड़ी 12 नवंबर(केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान एवं जिला कलेक्टर केकड़ी के निर्देशानुसार मंगलवार 12 नवंबर को सावर रोड स्थित लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय में क्लस्टर कैंप का आयोजन किया गया।

इस संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के दौरान 17 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा जो आगामी अर्हत्ता तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेंगे को, Voter HelplineApp/Voter Portal पर मतदाता सूची में अपने नाम जोड़ने का आवेदन करने के लिए प्रेरित किया तथा स्लोगन, हॉर्डिंग के द्वारा प्रचार प्रसार का संदेश दिया।

इस मौके पर छात्र छात्राओं को अपने मतााधिकार का प्रयोग करने और अपने आस-पास के मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने की शपथ भी दिलवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page