24 March 2026

आवारा सांड के हमले से युवक जख्मी, ज्वेलरी की दुकान का काउंटर टूटा

0
Screenshot_2024-10-19-20-50-45-78_7352322957d4404136654ef4adb64504

केकड़ी 19 अक्टूबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) शहर के बीचो-बीच सदर बाजार में शनिवार को एक आवारा सांड के अचानक हमले से एक युवक घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब सांड बेकाबू होकर बाजार में दौड़ने लगा, जिससे एक ज्वेलरी की दुकान का काउंटर टूट गया और दुकान का सामान भी रोड़ पर बिखर गया।

बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करने की मांग की है, जिससे बाजार में खरीदारी करने वालों और दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page